Hair Care Tips: सफेद बालों को इन हेयर कलर से दें सैलून जैसा इफेक्ट, मिनटों में मिलेगा मनचाहा शेड्स

By अनन्या मिश्रा | Aug 09, 2024

बहुत सारे लोग सफेद बाल होने पर हेयर कलर का उपयोग करते हैं। लेकिन हेयर कलर का इस्तेमाल सावधानी के साथ करना चाहए। क्योंकि आजकल मार्केट में कई ब्रैंड के हेयर कलर मिल जाते हैं। ऐसे में यदि हेयर कलर का चुनाव करते समय सावधानी न बरती जाए, तो आपको इचिंग, स्किन एलर्जी और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं लंबे समय तक इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बालों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे लॉन्ग लास्टिंग हेयर कलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी नहीं छूटते हैं और साथ ही यह आपके बालों का टेक्सचर भी नहीं खराब करते हैं।


लॉरियल पेरिस सेमी पर्मानेंट हेयर कलर

ये सेमी पर्मानेंट हेयर कलर होता है, जोकि अमोनिया फ्री फॉर्मूले पर तैयार किया जाता है। इसमें शहद मिलाया कंडिशनर भी शामिल होता है। यह आपके बालों को ग्लॉसी फिनिश देने का काम करता है। वहीं आपको इसमें कई शेड्स मिल जाएंगे। सिर्फ 20 मिनट में यह हेयर कलर आपको घर पर ही सैलून जैसा फिनिश देता है। लॉरियल पेरिस सेमी पर्मानेंट हेयर कलर के एक पैक में आप कम से कम 28 बार अपने बालों को कलर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Face Highlighter: एक्ट्रेस जैसा फेस ग्लो पाने के लिए इन हाइलाइटर्स का करें यूज, मिलेगी ग्लोइंग ग्लास स्किन


Vegetal Bio हेयर कलर सॉफ्ट ब्लैक

Vegetal Bio सेमी पर्मानेंट कलर अमोनिया और पीपीडी फ्री होता है। इसमें रेसोर्सिनॉल, पैराबेन और एल्यूमिनियम भी नहीं रहता है। इसलिए इसको अप्लाई करने से आपको एलर्जी नहीं होती है। बता दें कि यह सौ फीसदी हर्बल सर्टिफायड ऑर्गेनिक हेयर कलर है, जिसको महिलाएं और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें मौजूद हर्बल इंग्रीडिएंट्स बालों को यूवी रेज के इफेक्ट से बचाने का काम करते हैं। जिससे बालों का नेचुरल टेक्सचर मौजूद रहता है।


Bigen स्पीडी हेयर कलर

इस हेयर कलर में क्रीम फॉर्म में कलर के साथ 40 ग्राम के दो कंडिशनर मिलते हैं। इस हेयर कलर को सिर्फ 5 मिनट अप्लाई करने से आपके बालों को मनचाहा कलर मिलता है। वहीं यह हेयर कलर लॉन्ग लास्टिक होने के साथ इसमें भीनी-भीनी खुशबू बनी रहती है। शायद ही आपको इससे तेज कलरिंग इफेक्ट अन्य किसी प्रोडक्ट से मिले। इस हेयर कलर को भी महिला या पुरुष कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।


Naturtint पर्मानेंट हेयर कलर

यह एक परमानेंट हेयर कलर होता है, जोकि अमोनिया फ्री है। इसमें 92 फीसदी नेचुलर इंग्रीडिएंट्स मिले होते हैं और यह USDA सर्टिफायड होता है। इसमें आपको 18 शेड्स मिलते है और यह पैरोबन और सल्फेट फ्री होता है। यह हेयर कलर आपके बालों को नरिशमेंट देने के साथ बालों का मॉइश्चर भी बनाए रखता है। इसमें प्लांट इंग्रीडिएंट्स जैसे- मीडोफोम सीड ऑयल और ऑलिव ऑलेइक एसिड जैसी चीजें होती हैं। जो आपके बालों को नुचरल बनाए रखने में मदद करती हैं।


Paradyes नेचुरल ब्लैक

यह हेयर कलर आपको पर्मानेंट कलर नेचुरल लुकिंग रिजल्ट देता है। बता दें कि यह अमोनिया, पीपीडी और रिसॉर्सिनॉल फ्री होता है, जो लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। इस हेयर कलर के एक पैक में पर्मानेंट क्रीम कलर के साथ कलर केयर शैंपू, कलर केयर कंडिशनर, डेवलपर, एक ब्रश और डिस्पोजेबल ग्लोव्स भी मिलता है।

प्रमुख खबरें

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त

Duplicate Vehicle RC: कैसे हासिल करें डुप्लीकेट आरसी, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाने का तरीका

कठिन हुई कनाडा की राह, ट्रूडो ने कर दी 35% स्टूडेंट वीजा कटौती, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव