छात्राओं ने लगाया सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2023

चंडीगढ़ कैथल जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को चार छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे पहले हरियाणा के जींद जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

गुल्हा के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि कैथल जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चारों लड़कियों के बयान दर्ज किए गए।

यह शिकायत 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी उसके और उसकी कक्षा की तीन अन्य छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता था। छात्रा ने आरोप लगाया कि वह उन्हें अपने कमरे में बुलाता था और उनका यौन उत्पीड़न करता था।

इस बीच हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कैथल और जींद की घटनाओं को गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा कि इन मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराई जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग