रानी रामपाल ने की संन्यास की घोषणा, 16 साल के करियर में 100 गोल

By Kusum | Oct 24, 2024

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को संन्यास की घोषणा करके अपने 16 साल के करियर का अंत कर दिया।उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन किया है।


रानी के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वह अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं। रानी की अगुवाई में भारतीय महिला हॉकी टीम 2021 में टोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।

 

वहीं रानी ने प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक शानदार यात्रा रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी। मैंने बचपन से बहुत गरीबी देखी है लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कुछ करने पर था, देश का प्रतिनिधित्व करने पर।’’ 


इस 29 वर्षीय दिग्गज फॉरवर्ड ने 2008 में ओलंपिक क्वालीफायर में 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 254 मैच में 205 गोल किए। उन्हें 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उसी वर्ष देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री उन्हें मिला। रानी को हाल ही में सब जूनियर महिला टीम का राष्ट्रीय कोच नियक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

संवाद में शक्ति... भारत-चीन सीमा समझौते पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह, देर-सवेर समाधान निकल ही आएगा

रोहित शर्मा के नाम हुआ एक शर्मनाक रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

Prabhasakshi Exclusive: एक दूसरे को देख लेंगे की चेतावनी देने वाले India-China क्यों लगा रहे हैं हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे

सीएम योगी ने दीपावली से पहले ही युवाओं को दिया उपहार