Assam में बाढ़ की स्थिति गंभीर, आठ और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है जिसके चलते रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया कि धुबरी और नलबाड़ी में दो-दो, कछार, गोलपाड़ा, धेमाजी तथा शिवसागर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है

इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि कुल मिलाकर 28 जिलों के 22,74,289 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 7,54,791 प्रभावित लोगों के साथ धुबरी में स्थिति सर्वाधिक गंभीर है। राज्य में 269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने आश्रय ले रखा है।

ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खोवांग में बुरहीडीहिंग नदी, शिवसागर में दिखौ, नंगलामुराघाट में दिसांग, नुमालीगढ़ में धनसिरी, धरमतुल में कोपिली, बारपेटा में बेकी, गोलकगंज में संकोश, बीपी घाट में बराक और करीमगंज में कुशियारा नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

प्रमुख खबरें

केरल में एक घर से टकराई एम्बुलेंस, मरीज की मौत

सिद्धरमैया ने कन्नड़ को कर्नाटक की कामकाज की भाषा बनाने का आह्वान किया

फतेहपुर में महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, हत्या की आशंका

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, संदिग्ध आईईडी बरामद