दिल्ली में चोरी के मामले में नए आपराधिक कानून के तहत पहली दोषसिद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों के तहत पहली बार चोरी के एक मामले में 20 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देने का दावा किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शकरपुर निवासी नीरज को एक जुलाई से लागू भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के नए कानूनों के तहत चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) जी. एस. सिद्धू ने कहा कि रोहिणी के बुध विहार इलाके में एक घर से कुछ आभूषण और कीमती सामान चोरी करने के आरोप में नीरज के खिलाफ नौ जुलाई को धारा 305 (ए) / 332 (सी) / 3 (5) के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान होने के बाद अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान रोहिणी की एक अदालत में नीरज के खिलाफ आरोप तय किए गए।

अधिकारी ने बताया कि अदालत को रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री मिलने के बाद यह साबित हो गया कि नीरज ने अपराध किया है। अदालत ने उसे दोषी करार दिया और नौ सितंबर को उसे तीन महीने की सजा सुनाई। डीसीपी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली में नए आपराधिक कानूनों के तहत यह पहली दोषसिद्धि है।

प्रमुख खबरें

जवाहरलाल नेहरू ने किया था शिवाजी महाराज का अपमान? फडणवीस के दावे पर क्यों भड़की कांग्रेस

Asaduddin Owaisi ने हिंदू एकता संबंधी टिप्पणी के लिए मोहन भागवत पर निशाना साधा

RG कर डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दायर की चार्जशीट, 200 लोगों...

Bigg Boss 18 In Tajinder Singh Bagga | अब बिग बॉस पहुंचे BJP के फायरब्रांड नेता, बचपन में ही खा ली थी जेल की हवा, जानें कौन है ये नेता?