कूड़े के पहाड़ में आग, भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को मांग की कि दिल्ली की सीमा पर स्थित कूड़े के पहाड़ों में आये दिन आग लगने के मामलों में तीनों नगर निगमों के भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ आपराधिक र्कायवाही शुरू की जाये। उत्तरी दिल्ली में मंगलवार को भलस्वा लैंडफिल में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटना के बाद आप ने यह मांग की है।उल्लेखनीय है कि इसी तरह हाल ही में गाजीपुर स्थित कचरे के पहाड़ में भी हाल ही में आग लगी थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 11 हजार ‘अवैध’ लाउडस्पीकर हटाए गए

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के तहत आने वाले तीन नगर निकायों में दिन प्रतिदिन पहाड़ का रूप लेते जा रहे तीनों कूड़ा केंद्र भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष सबूत हैं। पाठक ने कहा, ‘‘भाजपा ने दिल्ली की जनता को तोहफे में केवल कूड़े के पहाड़ दिए। लेकिन इन कूड़ा केंद्रों में आये दिन आग लगना आम बात हो गयी है।’’

इसे भी पढ़ें: 'मोदी के गुरु' संभाजी भिड़े हुए चोटिल, साइकिल चलाते वक्त अचानक आया चक्कर

पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) मांग करती है कि नगर निगामों के भाजपा पार्षदों और महापौरों के खिलाफ इस मामले में आपराधिक कार्यवाही की जाये। इसके पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि भाजपा शासित नगर निगमों को कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर इस्तेमाल करना चाहिये।

प्रमुख खबरें

स्थानीय स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भारत ने ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगाया: Ram Mohan Naidu

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान