मुंबई के Galaxy Hotel में लगी भीषण, तीन लोगों की हुई मौत, आठ लोग बुरी तरह से झुलसे

By रितिका कमठान | Aug 27, 2023

देश के आर्थिक राजधानी मुंबई के सांताक्रुज इलाके में 27 अगस्त की दोपहर को अफरा तफरी मच गई। सांताक्रुज इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल में अचानक दोपहर में आग लग गई। ये आग काफी गंभीर थी, जिसकी लपटों को देखकर होटल और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई।

 

होटल में लगी इस आग की चपेट में कुल आठ लोग आए जो बुरी तरह झुलस गए है। इस हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

माना जा रहा है कि आग दोपहर में एक बजे लगी थी। आग लगने के बाद होटल में धुआ उठा और हर तरफ भगदड़ मच गई। होटल स्टाफ ने आनन फानन में होटल को खाली करवाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं आग लगने के बाद जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

 

बता दें कि फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित प्रभात कॉलोनी के गैलेक्सी होटल में ये आग लगी थी। पांच मंजिलाल इस होटल की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे होटल को खाली करवाया गया। वहीं ये भी जानकारी मिली है कि आग प्रथम स्तर की थी। घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनका इलाज पास के ही कूपर अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आग की घटना पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद थी। वहीं पाने के टैंकर और अन्य सहायता भी घटना स्थल पर भेजी गई थी। 

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग