Shakarkand Ki Rabdi: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं शकरकंद की रबड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे आप

FacebookTwitterWhatsapp

By अनन्या मिश्रा | Oct 14, 2023

Shakarkand Ki Rabdi: सर्दियों में बच्चों को खिलाएं शकरकंद की रबड़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे आप

शकरकंद जिसे स्वीट पोटेटो भी कहा जाता है, यह हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आपको बता दें कि शकरकंद में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन B1, विटामिन B6, विटामिन B9 आदि गुण पाए जाते हैं। इसमें ना सिर्फ बच्चे के शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी काफी जरूरी तत्व पाए जाते हैं। 


आप चाहें तो 6 महीने के बच्चे की डेली डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकती हैं। लेकिन बच्चे को खिलाने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि यह अच्छे से पका होना चाहिए और मैश किया हुआ हो। सर्दियों के मौसम में लोग शकरकंद खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें मौजूद बेटा कैरोटीन आंखों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। शकरकंद आलू से ज्यादा पौष्टिक होता है। वहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए आप डायबिटीज में भी इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसे में बच्चों को शकरकंद खिलाने के लिए आप इसकी रबड़ी भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं शकरकंद की रबड़ी बनाने के विधि के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में इन हर्बल पौधों को भी दें जगह, घर की सुंदरता मिलने के साथ आप भी रहेंगे हेल्दी


शकरकंद की रबड़ी बनाने की सामग्री

दूध – 1 लीटर

शकरकंद – 1 किलो

चीनी – 1 कप

इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

काजू कटे – 5

बादाम कटी – 5

पिस्ता कटे – 5

केसर – 1 चुटकी

गर्म पानी


ऐसे बनाएं

सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें और फिर इनका छिलका उतार दें। फिर इनको मैश कर दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में दूध को गर्म होने के लिए रख दें। दूध में हल्का उबाल आने के बाद उसमें मैश किए हुए शकरकंद डालें। अब इन दोनों चीजों को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए। 


अब दूसरे पैन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लें, जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें एक चुटकी केसर डाल दें। केसर जब पानी में अच्छे से घुल जाए तो उसमें दूध मिला दें और रबड़ी को चमचे की मदद से चलाते रहें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब रबड़ी को कम से कम 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।


रबड़ी के अच्छे से पक जाने के बाद उसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। चीनी को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें। फिर 2-3 मिनट तक रबड़ी पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें। अब रबड़ी की तासीर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अगर आपको ठंडी रबड़ी खाना पसंद है तो आप इसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं। रबड़ी को सर्व करने से पहले उसमें बादाम, काजू और पिस्ते को गॉर्निश करें।


शकरकंद खाने के फायदे

आपको बता दें कि शकरकंद आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए। 

शकरकंद के सेवन से दिल संबंधी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 

इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

शकरकंद के सेवन से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

MI vs KKR: अजिंक्य रहाणे ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हुई चूक

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का लाखों का नुकसान, मैच जीतने के बाद भी लगा जुर्माना

IPL 2025 MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की आईपीएल 2025 की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार दूसरी हार

इन तरीकों से WWE Wrestle Mania 41 में Jacob Fatu बन सकते हैं टाइटल मैच का हिस्सा, जानें पूरी जानकारी