पिता ने अपने 2 वर्ष के बेटे के लिए चांद पर खरीदी 2 एकड़ जमीन, जन्मदिन पर दिया तोहफा

By सुयश भट्ट | Dec 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में रहने अभिलाष मिश्रा अपने बेटे के लिए चांद पर जमीन खरीदी है। बुधवार को 2 वर्ष के बेटे का जन्मदिन है। इसलिए उसे चांद पर 2 एकड़ जमीन खरीदकर गिफ्ट दी है। जन्मदिन के मौके पर बेटे को चांद पर खरीदे जमीन के दस्तावेज भी सौंपेंगे। उन्हें 15 दिसंबर को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा।

दरअसल सतना जिले के भरहुतनगर निवासी अभिलाष मिश्रा बंगलुरु में एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर पदस्थ है। उन्हें एक दिन पता चला कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने भी चांद पर जमीन खरीदने का मन बना लिया। उन्हें डिजिटल दुनिया में सर्च करने पर अमेरिका की एक कंपनी के बारे में पता चला, जो चांद पर जमीन बेचने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें:भस्म आरती में युवती के साथ शामिल हुआ अल्पसंख्यक, पुलिस ने मामला दर्ज किया 

वहीं उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों एक न्यूज़ नहीं पढ़ा था कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। जब मैंने उस पूरे मुद्दे पर गहराई से जाकर सर्च की, तो मुझे एक के बाद एक जानकारी मिलती गई। और मैंने चांद पर जमीन बेचने वाली कंपनी से संपर्क किया।

आपको बता दें कि लूना सोसाइटी नामक कंपनी से संपर्क होने पर कंपनी ने मुझे चांद पर मौजूद जमीन के बारे में जानकारी दी। उसके बाद मैंने भी 2 एकड जमीन खरीदी और उसकी रजिस्ट्री करवाई। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए खुशी का क्षण है कि मैंने बेटे के लिए चांद पर जमीन खरीदी है।

प्रमुख खबरें

तो क्या इस बार नहीं मिलेगा Festive Season Sale का फायदा, BJP सांसद ने की स्थगित करने की मांग

Bollywood Wrap Up | Hina Khan लाल जोड़ा पहन बन गई दुल्हन, एक-दूजे के हुए Aditi Rao Hydari और Siddharth | Photos

Mamata ने 5वीं और आखिरी बार बातचीत के लिए बुलाया, रवाना हुए जूनियर डॉक्टर, क्या आज निकलेगा समाधान?

CBI को पिंजरे का तोता बताने पर SC को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दे दी नसीहत, जानें इशारों-इशारों में क्या कहा?