पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे किसान, 15 फरवरी को 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

By अंकित सिंह | Feb 14, 2024

किसान संगठन बीकेयू एकता उगराहां ने कहा कि वह आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच 4 घंटे के लिए रेलवे यातायात बाधित करेगा। 14 फरवरी को दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ था क्योंकि पुलिस ने किसानों के प्रस्तावित दिल्ली मार्च के कारण सिंघू और टिकरी सीमाओं पर बैरिकेड्स की कई परतें लगा दी थीं और वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। वहीं, गाज़ीपुर सीमा पर विनियमित तरीके से वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।

 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन में भाग लेंगे राहुल गांधी! झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा रद्द कर दिल्ली रवाना


किसानों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में देश की राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के जवाब में, हरियाणा सरकार ने 13 फरवरी को सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और थोक एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया। दिल्ली में किसानों के जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने 14 फरवरी को कहा कि किसान यूनियन के साथ सकारात्मक बातचीत की कोशिश जारी है। सैकड़ों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 

 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द, क्या किसान आंदोलन बना वजह ?


पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया। किसान नेता शंभू सीमा पर बहुस्तरीय बैरिकेड हटाकर ‘दिल्ली कूच’ की अपनी योजना पर आगे बढ़ने से पहले एक बैठक करेंगे। ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए पंजाब के कई स्थानों से किसानों का आना जारी है। पंजाब की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी देखी जा सकती हैं। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह आंसू गैस के कई गोले दागे। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं। कई युवा किसानों ने शंभू सीमा पर बहुस्तरीय अवरोधक हटाने के लिए अपने ट्रैक्टर तैयार रखे हैं।

प्रमुख खबरें

फुआद शुक्र, अली कराकी और अब नसरल्लाह, IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के सारे कमांडर, अब कौन बचा?

वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल