RIP Manobala । नहीं रहे तमिल इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By एकता | May 03, 2023

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन, निर्देशक और निर्माता मनोबला का निधन हो गया है। अभिनेता ने आज अपने चेन्नई स्थित घर में आखिरी सांस ली। वे महज 69 साल के थे। मनोबल के करीबी ने मीडिया को बताया कि अभिनेता पैंक्रियाटिक की समस्या से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता पर इलाज का असर बंद हो गया था। पिछले दो हफ़्तों में उनकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई थी और आज बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। बता दें, हाल ही में मनोबल को इलाज के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से उन्हें उनके घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। यहीं से उनका इलाज चल रहा था।

 

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt का 1000 मोतियों से सजा ऑउटफिट जिस ड्रेस से था प्रेरित, उस ओरिजनल गाउन को Dua Lipa ने Met Gala 2023 में पहना


मनोबला के अचानक निधन से उनके फैंस और तमिल इंडस्ट्री के सितारें टूट गए हैं। सोशल मीडिया के जरिये सभी अभिनेता के निधन पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल में ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकप्रिय निर्देशक, अभिनेता और मेरे दोस्त मनोबला के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

 

इसे भी पढ़ें: Chaitanya Suicide । कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उठाया कदम, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में किया खुलासा


अभिनेता कमल हासन ने भी अपने करीबी दोस्त मनोबल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने तमिल में किए हुए ट्वीट में लिखा, 'एक अच्छे दोस्त जो निर्देशक, अभिनेता और निर्माता थे, मनोबला के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उनकी प्राथमिक पहचान सिनेमा के प्रति उत्साही की थी। उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' इनके अलावा जयराम, विक्रम, सुहानी मणिरत्नम, दुलकर सलमान जैसे कई सितारों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग