Travel Tips: हैदराबाद में 2 दिन में एक्सप्लोर करें ये फेमस प्लेसेस, यादगार बनेगी आपकी ट्रिप

By अनन्या मिश्रा | Sep 27, 2024

अक्सर एक-दो दिन की छुट्टी मिलने पर हम बाहर कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं। इस समय घूमने के लिहाज से मौसम भी बहुत अच्छा है। ऐसे में यकीनन बहुत सारे लोग हिल स्टेशन जाने का प्लान बनाते हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें हैं। लेकिन अगर आप घूमने के साथ-साथ इतिहास को भी जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप हैदराबाद का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

 यहां पर आपको दिल छू जाने वाले दृश्य, प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत मैदान देखने को मिलेंगे। यहां पर कई ऐसी जगहे हैं, जहां पर लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आज हम आपको हैदराबाद के उन प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप 2 दिन में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Travel: मध्य प्रदेश की इन शानदार जगह को मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर, देखने को मिलेंगे व्हाइट टाइगर

रामगिरि किला

अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखने का शौक रखते हैं, तो आप यहां पर रामगिरि किला एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां घूमने के साथ आपको इतिहास से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। इस जगह ट्रिप के पहले दिन आ सकते हैं। यह किला पेद्दापल्ली बस स्टेशन से 20 किलोमीटर और करीमनगर से 56 किलोमीटर दूर है। इस किले को एक्सप्लोर करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।


यह किला पत्थर से बना है और इसमें कई बुर्ज बने हैं। रामगिरी किला हरे-भरे क्षेत्र में फैला है, इसलिए बेहतर है कि आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ जाएं या फिर आप यहां पर पार्टनर के साथ भी आ सकते हैं।


मक्का मस्जिद

अगर आप थोड़ा धार्मिक टाइप के व्यक्ति हैं, तो आप मक्का मस्जिद जा सकते हैं। मक्का मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। यह मस्जिद हैदराबाद के लाद बाज़ार के चौमहल्ला पैलेस के पास है। इसका निर्माण मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा करवाया गया था।


इस मस्जिद का नाम मक्का रखा गया है, क्योंकि इसके निर्माण के दौरान ईंटों और मिट्टी को मक्का से ले जाया गया था। मक्का मस्जिद की आंतरिक संरचना और बाहरी डिजाइन बेहद खूबसूरत है। ऐसे में जब भी आप हैदराबाद जाएं, तो इस मस्जिद को देखने जरूर जाएं।


रामोजी फिल्म सिटी

हैदराबाद से करीब 41 किमी दूर रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह फिल्म सिटी करीब 2500 एकड़ में फैला है। यह भारत में सबसे बड़ी फिल्म बनाने वाली फैसिलिटी को प्रदान करता है।


यहां पर आपको घूमने के लिए 900-1000 रुपए प्रवेश शुल्क देना होगा। यहां पर आप फेमस लॉन और अन्य प्वाइंट्स जरूर एक्सप्लोर करें। यहां पर हिंदी, मलयामल, तेलुगु और अन्य भाषा की फिल्मों की शूटिंग हुई है।


चौमहल्ला पैलेस

नबाबों के शहर में मौजूद चौमहल्ला पैलेस को एक समय पर हैदराबाद का दिल कहा जाता था। ऐसे में आपको चौमहल्ला पैलेस को एक्सप्लोर करना चाहिए। इस पैलेस को दो भागों में बाटा गया है। जिसको घूमने का अपना ही मजा है। इस पैलेस के मुख्य द्वार के ऊपर घड़ी देखने को मिलेगी, जिसको लोग 'खिलवत घड़ी' कहा जाता है। इस ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस जगह पर जरूर घूमने आएं।

प्रमुख खबरें

Kanishka Plane Crash मामले में खालिस्तानियों को क्लीन चिट देने की साजिश? हिंदू नेता ने कनाडा की संसद में खोल दी पोल

14 साल के लड़के ने मौलवी का ही सर तन से...क्यों भड़का बच्चा? कर दिया धारदार हथियार से हमला

Modi-Trump से घृणा करने जॉर्ज सोरोस बना रहे कौन सा नया प्लान? अमेरिकी चुनाव से पहले खरीदे 200+ रेडियो स्टेशन

हो जाइए तैयार, नवंबर में इस तारीख को भारत में लॉन्च होगी मारुति सुजुकी की नई डिजायर