Mumbai में इंजीनियर ने अटल सेतु से लगाई छलांग, तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2024

मुंबई में आर्थिक तंगी के कारण तनाव से जूझ रहे 38 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार दोपहर यहां अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। देर शाम एक अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि डोंबिवली के निवासी के. श्रीनिवास ने दोपहर करीब 12:30 बजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु के नाम से प्रसिद्ध) के न्हावा शेवा छोर पर अपनी कार पार्क करने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि कल रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले श्रीनिवास ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और चार साल की बेटी से फोन पर बात की थी।

अधिकारी ने कहा कि श्रीनिवास के परिवार के अनुसार, वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2023 में कुवैत में काम करने के दौरान फर्श साफ करने वाला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग