Pregnancy Tips: पीरियड साइकिल ट्रैक कर आसानी से कर सकती हैं कंसीव, जानिए आसान टिप्स और ट्रिक्स

By अनन्या मिश्रा | Sep 23, 2024

किसी भी महिला के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे अहम और खूबसूरत पड़ाव होता है। हालांकि आजकल कई वजहों से महिलाएं देर से मां बनने का फैसला करती हैं। जिसके कारण उनको प्रेग्नेंसी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शादी के बाद कब बेबी प्लान करना है, यह उनका अपना निजी फैसला होता है। लेकिन जब भी आप कंसीव करने का प्लान करें, तो उससे पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कई बार महिलाएं कंसीव करने की कोशिश करती हैं और फेल हो जाती हैं।


ऐसे में इसके पीछे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस और लाइफस्टाइल का सही न होना आदि शामिल हो सकता है। महिलाओं को आसानी से कंसीव करने के लिए अपने फर्टाइल दिनों का पता होना जरूरी होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल, शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स और ओव्युलेशन डेज के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। पीरियड्स के कुछ दिनों बाद कंसीव करने से चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्यों है और इन दिनों को आप कैसे ट्रैक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Immune system को करना है बूस्टअप तो अपनाएं ये अनोखे तरीके


पीरियड्स के कितने दिन बाद कंसीव के ज्यादा चांसेज

बता दें कि हर महिला का पीरियड साइकिल अलग होता है। वहीं अगर आप प्रेग्नेंट होने का प्रयास कर रही हैं, तो आपको अपने पीरियड साइकिल को समझना बेहद जरूरी है।


पीरियड के पहले दिन को पीरियड साइकिल की शुरूआत कहा जाता है। कुछ महिलाओं का पीरियड साइकिल 3-5 दिन तो कुछ महिलाओं के लिए पीरियड साइकिल 7 दिन की भी हो सकती है।


एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड साइकिल के खत्म होने के कुछ दिन बाद फर्टिलिटी बढ़ जाती है और इस दौरान कंसीव करना बेहद आसान होता है।


वहीं अगले पीरियड शुरू होने से 14 दिन पहले महिलाओं को ओव्युलेशन होता है। ओव्युलेशन और इसके 5 दिन पहले किसी भी महिला के लिए कंसीव करने के चांसेज सबसे अधिक होते हैं।


हालांकि इसके लिए आपको यह समझना भी जरूरी है कि आपके पीरियड्स रेगुलर हैं भी या नहीं। अगर आपके पीरियड्स रेगुलर हैं, तो पीरियड्स शुरू होने के 14 दिन पहले का समय कंसीव करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।


पीरियड्स शुरू होने से 15 दिन पहले ओव्युलेशन साइकिल शुरू होती है। इस दौरान सेक्शुअल रिलेशन बनाकर आसानी से कंसीव कर सकती हैं।


एक्सपर्ट के मुताबिक आपको ओव्युलेशन कब होगा, यह इस बात पर डिपेंड होता है कि आपके पीरियड साइकिल कितने दिन का है। अगर पीरियड साइकिल 28 दिन का है, तो 14वें दिन आपको ओव्युलेशन होगा।


अगर पीरियड साइकिल 35 दिन की है, तो आपको ओव्युलेशन 21वें दिन के आसपास होगा। इसलिए कंसीव करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले अपने पीरियड साइकिल पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पीरियड के बाद का यह समय है, जब आपके कंसीव करने से चांसेज सबसे अधिक होते हैं। 


बता दें कि ओव्युलेशन के बाद सिर्फ 12-24 घंटे तक एग सर्वाइव करता है। वहीं महिला के अंगर 5 दिन तक स्पर्म रह सकता है।


ओव्युलेशन पीरियड के दौरान या इसके 2-3 दिन बाद सेक्शुअल रिलेशन से प्रेग्नेंट होने के चांसेज अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसे में आप इस दौरान प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Tirupati Temple Laddus ने कैसे आंध्र से केंद्र की सियासत को किया गर्म, असली लड़ाई घी में शुद्धता की है या बात कुछ और ही है!

MUDA Scam: कांग्रेस ने सिद्धारमैया के इस्तीफे से किया इनकार, डीके शिवकुमार बोले- यह भाजपा की राजनीतिक साजिश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, ढाबे-रेस्तरां में काम करने वालों का होगा वेरिफिकेशन, नाम डिस्प्ले करना अनिवार्य

पंत का बहुत बड़ा असर है... पैट कमिंस ने Rishabh Pant की टेस्ट में जबरदस्त वापसी को लेकर दिया बयान