Diwali 2024: दिवाली पर इन 6 मूर्तियों से घर को सजाएं, धन-धान्य से भरेंगे रहेंगे भंडर

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 21, 2024

कुछ दिनों के बाद दिवाली का त्योहार पूरे देश बडे धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। दीपावली का त्योहार सुख और समृद्धि लेकर आता। दिवाली पर हम सभी दीप जलाकर, श्री लक्ष्मी-गणेश और धन के राजा कुबेर की पूजा की जाती है। त्योहार को लेकर अभी सभी घरों में साफ-सफाई कार्य चालू होगा और इसके साथ ही दिवाली की शॉपिंग भी चल रही होगी। दीपावली पर हम सभी घर को सुंदर सजाते हैं।  इस बार दिवाली पर घर भी सुंदर लगे और घर में पॉजिटिविटी और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। इसके लिए आप कुछ मूर्तियों को अपने घर में जरुर लगाएं। माना जाता है कि इन मूर्तियों को घर में रखने से, सुख और समृद्धि बनी रहती है और घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते इन खास मूर्तियों के बारें में, जिन्हें आप जरुर खरीदें।

माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदें


दिवाली पर पूजा के लिए लक्ष्मी जी की मिट्टी की मूर्ति लेकर आए। घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए आप पीतल, चांदी या तांबे की बनी हुई लक्ष्मी की मूर्ति लेकर आए। 


उल्लू की मूर्ति रखना काफी शुभ होता


यदि आप दिवाली पर उल्लू की मूर्ति लेकर आते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना गया है, इसलिए घर में उल्लू की मूर्ति रखना जरुरी होता है। मान्यता के अनुसार, जिस घर में उल्लू की मूर्ति रखी जाती है, उस घर में धन-दौलत की कभी कोई कमी नहीं रहती है। वास्तु के अनुसार भी घर में उल्लू की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।


गणेश जी की मूर्ति रखने से आती है समृद्धि


दीपावली के खास मौके पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी मूर्ति लेकर आना शुभ माना जाता है। दिवाली पूजन पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से किसी भी कार्य में कोई भी विघ्न नहीं आती है और सबकी तरक्की होती है।


हाथी और कछुआ की मूर्ति रखना शुभ होता


दरअसल, हाथी को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। घर में हाथी की तांबे, पीतल या चांदी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुए के रुप में अपना दूसरा अवतार भी लिया है। इसलिए कछुए का धार्मिक महत्व बेहद माना जाता है। आप घर में पीतल, तांबे और चांदी से कछुआ रख सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी और घर में सैदव सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 


कामधेनु की मूर्ति रखना शुभ होता है


धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामधेनु गाय हर मनाकामनाओं को पूर्ण करने वाली होती है। इसी वजह से घर में कामधेनु की मूर्ति रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में कामधेनु की मूर्ति रखी होती है। उस घर में कभी भी कोई कमी नहीं होती है।  

प्रमुख खबरें

Thrissur Itinerary: दिल्ली से 3 दिन के लिए त्रिशूर की हसीन वादियों का ट्रिप बनाएं, इन फेमस जगहों को करें एक्सप्लोर

Trendy Hair Accessories: सिंपल चोटी को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

लॉन्च हुए Amazfit Up ओपन-इयर TWS, दमदार साउंड के साथ बैटरी बैकअप है बेहतरीन

दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं Jennifer Lawrence, नई तस्वीरों में अभिनेत्री ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप