Delhi Metro: भरभराकर सड़क पर गिरा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, 3-4 लोग घायल

By अंकित सिंह | Feb 08, 2024

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी का एक साइड स्लैब आज गिर गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की Delhi Metro की सवारी, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत, वीडियो वायरल


डीएफएस अधिकारियों ने एक व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अग्निशमन विभाग के एक बयान में कहा गया है कि डीएफएस इकाई के आने से पहले ही कुछ हताहतों को जनता द्वारा अस्पताल भेज दिया गया था। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और पुलिस मौके पर मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि संबंधित के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर पड़ता है।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान