सिर्फ इन तीन चीजों से करें मिट्टी के बर्तन साफ, गंदगी और चिकनाई होगी दूर

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2024

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाना आज भी कई लोग बनाते हैं। इन बर्तनों का इस्तेमाल करना कई लोग आज भी पसंद करते हैं।  जब गर्मियां आती है तो आज भी कई लोग इन नेचुरल तरीके से पानी ठंडा रखने के लिए मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। घड़े में पानी रखने से पानी ठंडा बना रहता है। घडे का पानी पीने से हम बीमार भी नहीं हो सकत हैं। आज हम इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई घर में खुद से आसान तरीके से कर सकते हैं।

गर्म पानी से करें सफाई

मिट्टी के बर्तन की सफाई करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी में आपको नींबू का रस मिलाना होगा। इस पानी की मदद से आप मिट्टी के बर्तन साफ कर सकते हैं। इस हैक्स को अपनाकर आपके सारे बर्तन चमकने लगेगे।

स्क्रबर की लें मदद

मिट्टी के बर्तन से गंदगी हटाने के लिए,गर्म पानी मिट्टी के बर्तन में डालने के बाद आपको स्क्रबर में थोड़ा डिटर्जेंट लगाकर फिर स्क्रबर की मदद से अपने मिट्टी के बर्तन को साफ करें। ध्यान रखें कि मिट्टी के बर्तन नाजुक होते हैं धोते समय ज्यादा प्रेशर लगाकर मिट्टी के बर्तन की सफाई की तो यह टूट सकते हैं। आराम से इन बर्तनो की सफाई करनी है।

सिरका और गर्म पानी 

सिरका और गर्म पानी की मदद से आप मिट्टी की गंदे बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं। मिट्टी के बर्तन धोने के लिए ज्यादा परेशान न हो। बर्तनों में लगा जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए आपको केवल सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपके मिट्टी के बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी