Chhattisgarh Assembly Elections: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 45, कांग्रेस 44 और अन्य एक सीट पर आगे हैं। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत है। रुझानों के मुताबिक पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा के विजय बघेल से 415 मतों से आगे हैं। अंबिकापुर सीट से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से 672 मतों से आगे हैं।

चित्रकोट सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भाजपा के विनायक गोयल से 199 मतों से आगे हैं। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सुरक्षाकर्मी राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जिनमें वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित जिले भी शामिल हैं।

राज्य में सात और 17 नवंबर दो चरणों में मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत 76.31 प्रतिशत रहा। राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (दोनों कांग्रेस से) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (भाजपा) समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला आज होगा।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान