राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक यतनाल पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां हाल में एक जनसभा के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नगर पार्षद परशुराम होसामनी की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यतनाल ने राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए।

इस शिकायत के आधार पर गांधी चौक पुलिस थाने में यतनाल के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand: देवभूमि में थूक जिहाद पर सख्त सीएम पुष्कर धामी, जारी किया एसओपी

यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है : Vladimir Putin

107 मीटर लंबा छक्का जड़कर 99 पर आउट हो गए ऋषभ पंत, सिक्स देखकर फिलिप्स का खुला रह गया मुंह- Video

Singham Again first song: राम-हनुमान की भूमिका में दिखे अजय देवगन, रणवीर सिंह, गाना देखकर खड़े हुए फैंस के रोंगटे