पुलिस पर पथराव करने वाले के घर पर चला बुलडोजर, प्रियंका बोलीं, यह अन्याय की पराकाष्ठा, बंद होना चाहिए

By अंकित सिंह | Aug 24, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को बुलडोजर एक्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसे रुकना चाहिए। उनकी यह प्रतिक्रिया मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले एक व्यक्ति के घर को ध्वस्त किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है। 

 

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape-murder case: BJP का कांग्रेस पर वार, पूछा- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कोलकाता जाएंगे क्या?


कांग्रेस महासचिव ने आगे लिखा कि कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए। आपको बता दें कि हाल में ही मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: सभ्य समाज में ये स्वीकार नहीं... बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन



संत रामगिरि महाराज की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले व्यक्ति का घर गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया। रामगिरि महाराज ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था, लेकिन यह हिंसा में बदल गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी