दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर दिया। उसने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के खिलाफ एक प्रस्ताव में मतदान में अनुपस्थित रहने का फैसला किया। ये फैसला कई मायनों में अहम है। न केवल भारत इजरायल रिश्तों को मजबूत करने का संकेत हैं। बल्कि भारत की शांति के प्रति बद्धता को भी दर्शाता है। दरअसल, भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर शांति और स्थिरता का पक्षधर रहा है। चाहे वो गुट निरपेक्ष आंदोलन का हिस्सा लेना हो या फिर संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत का शामिल होना। भारत ने हमेशा से संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश की है। 

इसे भी पढ़ें: हो जाती बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या! इजरायल ने ऐन वक्त पर पकड़ लिया एजेंट

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में उस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसमें इजराइल से एक साल के भीतर कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र में उसकी अवैध उपस्थिति समाप्त करने की मांग की गई। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि वह बातचीत और कूटनीति का प्रबल समर्थक है और विभाजन को बढ़ाने के बजाय सेतु बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस संबंध में 193 सदस्यीय महासभा ने प्रस्ताव को पारित कर दिया, जिसके पक्ष में 124 देशों ने, विरोध में 14 देशों ने मतदान किया और भारत समेत 43 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें: वीआर लैब के उद्घाटन में इजरायल मिशन के उप प्रमुख ने लिया हिस्सा, कहा- हम हम भारत को एक बहुत महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखते हैं

भारत और इजरायल के संबंध पिछले कुछ दिनों में बेहद मजबूत हुए हैं। इजरायल भारत का एक प्रमुख रक्षा एवं तकनीकी साझेदार है। दोनों देशों के बीच रक्षा एवं खरीद बिक्री से लेकर कृषि विज्ञान और सुरक्षा के क्षेत्र में गहरे सहयोग हैं। इजरायल के साथ भारत की दोस्ती हर साल और गहरी होती जा रही है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि भारत ऐसे कदम से बचना चाहता है जो इस रिश्ते को नुकसान पहुंचा सके। 


प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी