BSF Jawan missing From LoC | जम्मू-कश्मीर में LoC पर तैनात BSF जवान लापता, खोजने के लिए चलाया गया सर्च अभियान

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2023

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात एक बीएसएफ का जवान लापता हो गया है। जवान की ड्यूटी सीमा के पास एक चौकी पर लगी थी। अपनी ड्यूटी के दौरान ही जवान लापता हो गया। अधिकारियों ने शनिवार (9 सितंबर) को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सीमा सुरक्षा बल का एक जवान अपनी चौकी से लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाला कांस्टेबल अमित पासवान शुक्रवार को लापता होने के समय बालाकोट सेक्टर में भरणी फॉरवर्ड पोस्ट पर सामान्य ड्यूटी पर था।

 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का 'धमाका', चुनाव से पहले शिवसेना में हुए शामिल, शिंदे ने किया स्वागत


बीएसएफ जवानों ने लापता जवान की तलाश में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि उसका पता नहीं चल सका। संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने कहा जवना को  ढूंढने के लिए हम बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: G20 रात्रिभोज के लिए खड़गे को आमंत्रित न करने पर चिदंबरम का सरकार पर वार, बोले- ऐसा उन्हीं देशों में संभव है, जहां...

 

पुलिस को संदेह है कि वह घर वापस चला गया होगा क्योंकि लापता जवान पहले भी ऐसा कर चुका है। इससे पहले इसी साल अगस्त में भारतीय सेना का एक जवान 25 वर्षीय जावेद अहमद वानी लापता हो गया था। कश्मीर जोन पुलिस ने बाद में उसे बरामद कर लिया और कहा सेना के जवान को कुलगाम पुलिस ने बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद जल्द ही संयुक्त पूछताछ शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग