Weight Loss: इन उपायों से हफ्ते भर में गायब को जाएगी पेट की चर्बी, आप भी अपनाएं ये फायदेमंद टिप्स

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2023

आजकल लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं। कुछ लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन इसके बाद भी मन मुताबिक रिजल्ट ना मिलने पर निराश हो जाते हैं। ऐसे में लोग वेट लॉस के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।


आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेट लॉस के लिए प्रभावी और हेल्दी डाइट  बारे में बताने जा रहे हैं। वेट लॉस के लिए आप इन 3 उपायों को कर सकते हैं। बता दें कि इन उपायों को करने से महज 7 दिनों के अंदर आप अपना 5 किलो तक वेट कम कर पाएंगे। इस डाइट को फॉलो करने के लिए आपको किसी भी तरह की एक्सरसाइज और डाइटिंग करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: Women Health: महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है चिया सीड्स, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे इतने सारे फायदे


यह वेट लॉस का एक ऐसा तरीका जो महज 7 दिनों के अंदर 5 किलो तक वेट कम कर सकता है। इस उपाय के लिए ना तो आपको भूखा रहने की जरूरत है और ना ही जिम में घंटो पसानी बहाने की जरूरत है। वहीं कुछ लोग वजन कम करने के लिए डिटॉक्स डाइट की मदद लेते हैं। इसकी जगह आप टॉक्सिन निकालने के लिए ये 3 चीजें खा सकते हैं। क्योंकि पेट की चर्बी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार विषाक्त पदार्थ होते हैं।


हर दिन करें 3 उपाय

खाली पेट जीरा पुदीना डिटॉक्स पानी पिएं

ब्रेकफास्ट में खीरे की स्मूदी लें

चिया सीड्स के पानी का सेवन करें।


जानिए डिटॉक्स डाइट के नुकसान

डिटॉक्स डाइट के कारण आपको भूख ज्यादा लगती है। इसके साथ ही आपको कमजोरी भी लग सकती है। इस कारण लो ब्लड शुगर, थकान, एनर्जी, चक्कर आना और बदन दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसी वेट लॉस डाइट काफी ज्यादा बोरिंग हो सकती है। 


ऐसे होगा वेट लॉस

हाई फैट, प्रोसेस्ड और हाई शुगर फूड्स से दूरी ज्यादा असरदार है। इसके लिए आप ताजे फलों और सब्जियों आदि का सेवन करना जरूरी है। इसके अलावा थोड़ी एक्सरसाइज करने से काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी