आतंक छोड़ देश के लिए शहीद हुए इस जवान को मिलेगा अशोक चक्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नयी दिल्ली। कश्मीर के शोपियां में गत वर्ष नवंबर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले लांस नायक नजीर अहमद वानी को अशोक चक्र प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अशोक चक्र शांति काल के दौरान प्रदान किया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वीरता सम्मान है। 

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 38 वर्षीय वानी कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले थे। वह 25 नवंबर को भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। शुरू में आतंकी रहे वानी बाद में हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए थे। वह 2004 में सेना में शामिल हुए थे। 

 

यह भी पढ़ें: पिता गोपीनाथ मुंडे की हत्या की खबर सरासर गलतः पंकजा मुंडे

 

अधिकारियों ने बताया कि वानी दक्षिण कश्मीर में कई आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल रहे। अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। वानी को आतंकवादियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए सेना पदक भी दिया गया। 

प्रमुख खबरें

IND vs GER: भारत को जर्मनी के खिलाफ मिली हार, गोल बचाने में फेल रहे भारतीय हॉकी खिलाड़ी

Google Maps New Feature: फेक रिव्यू से मिलेगी राहत, यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा

तीन मिनट में गले मिले और निकलें, New Zealand के Dunedin Airport पर लोगों के लिए लागू हुआ नया नियम

एक औरत के साथ 50 आदमियों ने किया बलात्कार, सभी ने पूरी की अपनी डार्क फैंटेसी... महिला के पति ने ही दिया था मर्दों के झुंड को न्योता, S@X का वीडियो भी बना