आंध्र प्रदेश के मुख्मयंत्री हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण करने के लिए आयोजित समारोह में शामिल होने उत्तरी राज्य जाएंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नायडू के पूर्वाह्न सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचने और अपराह्न साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद नायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और रात को संभवत: साढ़े 10 बजे आंध्र प्रदेश लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

महाराष्‍ट्र चुनाव में किस तरफ खड़े होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे? कर दिया बड़ा खुलासा

हिन्दू पर्वों से इतनी नफरत क्यों और उन पर हमले कब तक?

विमान में बम रखा होने की फर्जी धमकी का मामला: मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किशोर को हिरासत में लिया

लगाया देश विरोधी नारा, अब HC ने भारत माता की जय के साथ 21 बार तिरंगे को सलामी देने की शर्त के साथ दी जमानत