ओडिशा जाने वाली उड़ान रास्ते में तकनीकी गड़बड़ी आने पर कोलकाता हवाई अड्डा लौटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2024

कोलकाता से सोमवार को ओडिशा जाने वाले एक विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विमान में सवार यात्रियों ने दावा किया कि जब विमान उड़ान भर रहा था तब उन्होंने कुछ फटने की आवाज सुनी। कोलकाता-भुवनेश्वर-बेंगलुरु जाने वाले विमान ने शाम 5:10 बजे यहां हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

यात्रियों के मुताबिक, शाम करीब 5: 40 बजे जब विमान हवा में था तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पायलट ने हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि विमान शाम करीब छह बजे सुरक्षित कोलकाता लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनी के इंजीनियर और अन्य कर्मचारी तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों ने दूसरे विमान की व्यवस्था की, जिसने सभी यात्रियों को लेकर रात आठ बजे उड़ान भरी।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार