आंबेडकर के अनुयायी कांग्रेस के इस ‘झूठे’ विमर्श में फंस गए कि भाजपा संविधान बदल देगी: रीजीजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2024

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि यह शर्म की बात है कि बाबा साहब आंबेडकर के अनुयायी कांग्रेस के इस ‘‘झूठे ’’ विमर्श में फंस गए कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतती है तो वह संविधान बदल देगी।

भाजपा नेताओं ने अक्सर कहा है कि इस विमर्श के कारण उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसके परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। पार्टी ने लोकसभा में अपना बहुमत खो दिया और केवल 240 सीट पर सिमट गई।

विपक्ष के इस विमर्श का मुकाबला करने के लिए भाजपा द्वारा राज्यभर में आयोजित ‘संविधान जागर यात्रा’ को संबोधित करते हुए रीजीजू ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस ने लगातार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत को हाशिए पर रखा है। संसदीय रिकॉर्ड की समीक्षा से पता चलता है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, जिन्होंने 1980 के दशक में 400 से अधिक लोकसभा सीट हासिल की थीं, ने भी आरक्षण का विरोध किया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह शर्म की बात है कि डॉ. आंबेडकर का अनुसरण करने वाले लोग कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचारित विमर्श के प्रति संवेदनशील हैं कि भाजपा संविधान को बदल देगी।

प्रमुख खबरें

2024 TVS Apache RR310: भारत में लॉन्‍च हुई टीवीएस की ये शानदार बाइक, कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू

Delhi के बाद Kerala में भी मिला Monkeypox का केस, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

Canada की संसद में खड़े होकर हिंदू नेता ने कह दिया कुछ ऐसा, बांग्लादेश के उड़ जाएंगे होश

IND vs BAN 1st Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट कहां और कब देखें? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी