घोसी उपचुनाव पर अखिलेश यादव का ट्वीट, जनता ने बीजेपी को 50 हजारी पछाड़ दी

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2023

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में घोषी तो छोड़कर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। विपक्ष ने झारखंड की डुमरी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी और केरल की पुथुपल्ली में जीत हासिल की है, जबकि भाजपा ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की सीटें जीती हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भारी बढ़त बना ली है। सपा के सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह चौहान से आगे हैं। कुल 34 राउंड की गिनती होगी। 

इसे भी पढ़ें: Bypolls Result 2023: कांग्रेस ने केरल की पुथुपल्ली, भाजपा ने त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सानगर सीटों पर जीत हासिल क 

घोसी से मौजूदा विधायक चौहान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जुलाई में चौहान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में लौट आए। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल जनवरी में भाजपा से सपा में शामिल हुए थे। जहां भगवा पार्टी ने चुनाव जीता, वहीं चौहान घोसी से विजयी रहे। इस बीच, उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने समाजवादी उम्मीदवार का समर्थन करने का विकल्प चुना, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मायवती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।

इसे भी पढ़ें: Bypolls 2023 | 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए पहली परीक्षा

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार की जीत के करीब पहुंचने पर अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को बधाई दी, जो घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इंडिया की जीत है और ये लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगी। अखिलेश ने कहा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद! ये भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर भाजपा को हराया है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार