आडवाणी की हालत स्थिर, फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में : अस्पताल सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति ‘स्थिर’ है और चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आडवाणी (96) को बुधवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

अपोलो अस्पताल के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘गत रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी (आडवाणी की) हालत आज स्थिर है। वह फिलहाल तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में हैं।’’

पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं। अस्पताल के एक सूत्र ने बुधवार रात को बताया कि आडवाणी को तंत्रिका विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया।

प्रमुख खबरें

अंबानी परिवार ने मनाया T20 World Cup जीतने का जश्न, अनंत-राधिका के संगीत में नजर आए वर्ल्ड चैंपियंस, देखें Video

इजरायली बंधकों को आजाद करेगा हमास? अमेरिका प्रस्ताव को स्वीकारा

Bajaj Freedom 125: बजाज ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, कीमत 95000 रुपये से शुरू, 330 km की रेंज

China के शेडोंग प्रांत में बवंडर के कारण हवा में उड़ा मलबा, 5 की मौत