Arvind Kejriwal के समर्थन में अभियान चलाएगी AAP, दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशन जन संवाद का प्लान

By अंकित सिंह | Nov 30, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि वह जनता की राय जानने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान शुरू कर रही है कि क्या गिरफ्तारी की स्थिति में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए। इसको लेकर दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार आप सरकार के कामों को रोक रही है और हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रही है। भ्रष्टाचार के फर्जी मामले दर्ज किये जा रहे हैं और हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। वे अब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: क्या मोदी को अपशब्द कह कर और गाली देकर ही Rahul Gandhi को मिल सकता है PM पद


गोपाल राय ने आगे कहा कि कल, 1 दिसंबर से हम दिल्ली के सभी 2600 मतदान केंद्रों पर 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें घर-घर जाएंगी और सुझाव मांगेंगी कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को क्या करना चाहिए- क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। राघव चड्ढा ने इस बात पर जोर दिया कि अरविंद केजरीवाल भाजपा के लिए चुनौती हैं, उन्होंने कहा, ''भाजपा पार्टी को कमजोर करने और केजरीवाल को कमजोर करने के लिए आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: ममता और गहलोत का गुजरात पर हमला एक राज्य के प्रति नफरत फैलाने के समान है


आप नेता ने कहा कि अगर बीजेपी को विश्वास है कि गिरफ्तारी के बाद सब कुछ खत्म हो जाएगा, तो हम सलाखों के पीछे से शासन करने के लिए तैयार हैं। सभी सदस्यों ने जेल से सरकार चलाने की अपील की है।'' इस महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया था। हालाँकि, केजरीवाल ने भाजपा के इशारे पर भेजे गए समन को "अवैध और राजनीति से प्रेरित" बताते हुए खारिज कर दिया। आपको बता दें कि कथित शराब घोटाला मामले में आप के दो बड़े नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। 

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग