लोकसभा सभा चुनाव के नतीजों को लेकर AAP की बैठक, केवल इस बात से खुश हैं प्रार्टी के नेता

By अंकित सिंह | Jun 14, 2024

भले ही आम आदमी पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कम सीटें जीतीं। लेकिन पार्टी नेताओं ने कहा कि इसने निचले सदन में भाजपा की सीटों की संख्या को कम करने में योगदान दिया। चुनाव परिणामों का विश्लेषण करने और आप की भविष्य की रणनीतियों की योजना बनाने के लिए यहां आयोजित एक बैठक में नेताओं का यह आकलन सामने आया। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने गुरुवार को यहां हुई बैठक में कहा कि पार्टी ने बेहद विपरीत परिस्थितियों में आम चुनाव लड़ा।

 

इसे भी पढ़ें: Odisha: 8 बार के विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन बने प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ


पार्टी के स्वयंसेवकों की बैठक में पाठक ने कहा कि हम दो उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रहे थे। हमारा पहला उद्देश्य मोदी सरकार को गिराना था और हमारा दूसरा उद्देश्य आम आदमी पार्टी को अधिक से अधिक सीटें दिलाना था। आज भाजपा ने जो सीटें हारी हैं, उसकी नींव आप लोगों ने अपने संघर्ष से रामलीला मैदान में रखी है। उन्होंने कहा कि आप ने भाजपा के पतन की ''आधारशिला'' रखी थी। उन्होंने कहा कि किसी संगठन और व्यक्ति का असली चरित्र कठिन परिस्थितियों में ही सामने आता है। हमने मेहनत से चुनाव लड़ा, लेकिन कम सीटें मिलने के बावजूद आपने कमाल कर दिया। आज नहीं तो कल जीत निश्चित है। हरियाणा-दिल्ली चुनाव और पंजाब उपचुनाव सामने हैं। हम फिर एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे।'

 

इसे भी पढ़ें: UP:अखिलेश यादव ने शुरू कर दी 2027 की तैयारी, बोले- लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है



आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'पूरी व्यवस्था' बीजेपी के पक्ष में होने के बावजूद पार्टी लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी के लिए सबसे कठिन समय है। आज हमारी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। मुझे छह महीने तक जेल में भी रखा गया। यहां तो एक सांसद वाले भी मंत्री बन गये हैं। हमारे पास 13 सांसद हैं। अगर हमें डील करनी होती तो हम कर लेते। लेकिन आम आदमी पार्टी एक आंदोलन के गर्भ से उभरी है। हम राजनीति में नेता बनने आये हैं, सौदागर नहीं। हम लोगों के लिए काम करने आये हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Congress छोड़ NCP के टिकट पर चुनाव क्यों लड़ रहे जीशान सिद्दीकी? पिता की हत्या पर किया बड़ा दावा

Israel vs Iran: भारत ने पश्चिम एशिया में शत्रुता कम करने का किया आह्वान, कहा- संयम बरतें

चीन का सारा प्लान हुआ फेल, Apple की बेहतरीन वापसी से बढ़ी बेचैनी

अरुणाचल पहंची वायु वीर विजेता कार रैली, जसवंत रावत दी जाएगी श्रद्धांजलि, रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल