Indonesia में सोने की अवैध खदान में भूस्खलन के कारण 11 लोगों की मौत, 20 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण सोने की एक अवैध खदान में भूस्खलन होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गोरोंटालो प्रांत की खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता अफीफुद्दीन इलाहुदे ने बताया कि इस प्रांत के दूरस्थ बोन बोलांगो में एक छोटी, पारंपरिक, सोने की खदान में एक गड्ढे में रविवार को करीब 33 ग्रामीण खुदाई कर रहे थे तभी आसपास की पहाड़ियों से कई टन मिट्टी गिरी और वे दब गए।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार को दो घायलों को बचाया और सोमवार तक 11 शव बरामद किए। वे अब भी 20 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं जो लापता बताए जा रहे हैं।

इंडोनेशिया में अवैध खनन कार्य बड़े पैमाने पर होते हैं जो हजारों लोगों को आजीविका उपलब्ध कराते हैं। ये लोग गंभीर चोट लगने या मृत्यु के उच्च जोखिम वाली परिस्थितियों में मजदूरी करते हैं।

प्रमुख खबरें

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में बुरे फंसे कोरियोग्राफर Jani Master, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित किया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मृत पाये गये सात मोर, जांच शुरू

एटा में एक अज्ञात युवती का शव पाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 72 साल के हुए