बरेली में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2024

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी युवक को पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश ने 20 साल के कारावास की सजा सुनायी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने बताया कि वारदात कस्बा शीशगढ़ की है जहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने 20 मार्च 2023 को थाना शीशगढ़ में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उनकी 15 वर्ष की बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ईंट के भट्टे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि विरोध करने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी शब्बू को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अदालत) कुमार मयंक ने दोषी को 28,000 रुपए जुर्माने से भी दंडित किया है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को उसके पुनर्वास के लिए दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी