आगरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2017

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का प्रयास है कि आगरा और उसके आसपास का क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो। योगी ने कहा, ‘‘आगरा ने देश को तीन विश्व स्मारक दिये हैं। आगरा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। हमारा प्रयास है कि आगरा और उसके आसपास के क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हों।’’ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशियों, चेयरमैन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों आगरा आये थे तो उन्होंने 370 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया था। योगी ने कहा कि आगरा के आसपास का क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो सके, इस दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले के एक उत्पाद को प्रोत्साहित किया जाएगा। आगरा का पेठा प्रमोट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार काम कर रही है और जनता के ही आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर आयी है। केंद्र और प्रदेश की दोनों ही सरकारें विकास चाहती हैं और वह इसके लिए धन भी देना चाहती हैं लेकिन इसके लिए जरूरी है कि योजनाओं के लिए दिये जाने वाले धन का सदुपयोग हो, न कि दुरुपयोग। इसके लिए जरूरी है कि आप नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देकर एक अच्छा बोर्ड बनायें जो कि शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए काम कर सके

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?