आप ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई: योगेंद्र यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2017

नयी दिल्ली। स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी को दिये गये आयकर नोटिस को लेकर उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा देते रहे। हालांकि यादव ने माना कि यह नोटिस आम आदमी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध को भी दर्शाता है।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘जाहिर है कि यह बदले की भावना से किया गया है। लेकिन एक पार्टी जिसने पूरी राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाया हो उसे बेहतर पता होना चाहिए। आयकर का नोटिस ठोस आधार पर है: आप ने दोहरे खाते रखे, जनता से जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा दिया। आर्थिक शुचिता और पारदर्शिता पर आप का आडंबर सामने आ गया।’’आयकर विभाग ने आप पर दिल्ली के एक शख्स से दो करोड़ रुपये की हवाला राशि लेने का आरोप लगाया है और 2015-16 के लिए राजनीतिक दल के नाते उसे मिली हुई कर छूट को समाप्त कर दिया।

आयकर विभाग के नोटिस पर केजरीवाल ने इसे बदले की राजनीति की पराकाष्ठा कहा था। यादव और उनके साथ आप के नेता रहे प्रशांत भूषण ने अप्रैल 2015 में पार्टी छोड़ने से पहले उसके चंदे पर सवाल उठाये थे।

 

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?