World Food Day 2024: हर साल 16 अक्तूबर को मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2024

हर व्यक्ति के जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान की बहुत जरूरत होती है। इन तीनों ही चीजों का महत्व समझना बहुत जरूरी होता है। आज यानी की 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन दुनिया को भोजन का महत्व बताने और फूड सेफ्टी व भूख से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि दुनिया में बढ़ रही आबादी भुखमरी की संभावना को बढ़ा रही है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वर्ल्ड फूड के का इतिहास, थीम और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।


इतिहास

साल 1945 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ने विश्व खाद्य दिवस की स्थापना की थी। वहीं साल 2014 से इस दिन को मनाया जाने लगा था। बीते कुछ सालों में विश्व खाद्य दिवस के दिन फूड सेफ्टी और एग्रीकल्चर के अलग-अलग पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। इस दिन लोगों के बीच सेहतमंद खाना खाने के लिए जागरुक किया जाता है।


थीम

बता दें कि हर साल वर्ल्ड फूड डे के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। वर्ल्ड फूड डे के मौके पर इस साल 'बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार' थीम रखी गई है।


महत्व

इंसान या फिर किसी भी जीव को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खाना बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि अक्सर हमारे बड़े-बूढ़े कहते हैं कि खाने को बर्बाद नहीं करना चाहिए। खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और इससे मसल्स भी रिपेयर होते हैं और घाव भी भरते हैं। हेल्दी खाना खाने से आपकी न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ भी मजबूत होती है। 

प्रमुख खबरें

SCO की मीटिंग में जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान को डांट दिया! उतर गया शहबाज का मुंह

महाराष्ट्र: ससुराल वालों की एक करोड़ रुपये की मांग से परेशान महिला चिकित्सक ने की खुदकुशी

भारत में चल रही सांस्कृतिक पुर्नजागरण की लहर: लक्ष्मण आचार्य

Bigg Boss 18 Updates । Chum Darang के साथ हुई हाथपाई के बाद घर से निकाले गए Avinash Mishra, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, क्या वापस आएंगे?