पारस म्हाम्ब्रे की IPL में हुई वापसी, मुंबई इंडियंस में मिली ये जिम्मेदारी

By Kusum | Oct 16, 2024

वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग में घर वापसी हो गई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। 

 

मुंबई इंडियंस के मौजूदा बॉलिंग कोच लिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि, पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खरतनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहरतीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे। 


बता दें कि, म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्में म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशनल विकेट झटके।  


प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र: ससुराल वालों की एक करोड़ रुपये की मांग से परेशान महिला चिकित्सक ने की खुदकुशी

भारत में चल रही सांस्कृतिक पुर्नजागरण की लहर: लक्ष्मण आचार्य

Bigg Boss 18 Updates । Chum Darang के साथ हुई हाथपाई के बाद घर से निकाले गए Avinash Mishra, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, क्या वापस आएंगे?

एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में कोई बम नहीं मिला: सिंगापुर पुलिस