महान कलाकारों के साथ काम किया: डीजे हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2017

लॉस एंजिलिस। मशहूर डीजे केल्विन हैरिस का कहना है कि उन्होंने अपने संगीत को लेकर ‘अपनी पीढ़ी के महान कलाकारों’ के साथ काम किया है। 33 वर्षीय डीजे और प्रोड्यूसर हैरिस ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा कि वह ‘फील इनक्रेडिबल म्यूजिक’ को रिकॉर्ड करने में व्यस्त हैं और वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी अगली एल्बम अब तक की सर्वश्रेष्ठ होगी। हैरिस ने लिखा, ‘‘मैं 2017 में ऐसा संगीत तैयार कर रहा हूं जो आपका दिल खुश कर देगा। केवल अच्छे संगीत का लुत्फ ना उठाओ बल्कि 2017 में अविश्वसनीय संगीत का आनंद उठाओ। मुझे ऐसा लगता है कि दुनिया से यह गायब है और मेरे जीवन से भी। इसलिए मैंने इसे तैयार किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमारी पीढ़ी के महान कलाकारों के साथ काम किया। मैं अब मिक्सिंग कर रहा हूं। मैंने इसे वापस सुना और भरोसा नहीं कर सका कि हमने क्या बना दिया। आपके साथ इसे साझा करने के लिए काफी उत्साहित हूं।’’ स्कॉटिश डीजे ने कहा कि वह 2017 में ऐसा संगीत तैयार कर रहे हैं जो आपका दिल खुश कर देगा।

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स