फ्रांस में क्यों धधक उठी विद्रोह की चिंगारी, जल उठे 200 शहर, जगह-जगह पेंशन का कहर

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

दुनिया का एक मुल्क इन दिनों इतिहास के विद्रोह की सबसे बड़ी आग में धधक रहा है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद यह विद्रोह और धधक उठा है। फ्रांस में पिछले 3 महीने से पेंशन बिल के खिलाफ जनता का जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। फ्रांस में पेंशन बिल को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल गई है और इसके बाद फ्रांस के 200 शहरों में एक साथ प्रदर्शन हुए हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि मैक्रों का यह फैसला उनके राजनीतिक कैरियर के लिए एक बुरा सपना साबित होगा या फिर फ्रांस में हालात सामान्य हो जाएंगे। फ्रांस 3 महीने से जल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Macron kissing Jinping's ass: ट्रंप का फ्रांस के राष्ट्रपति को लेकर विवादित बयान, कहा- जिनपिंग की गुलामी कर रहे मैक्रों

फ्रांस के इतिहास में इतना बड़ा विद्रोह पहले कभी नहीं हुआ। जिस देश के बारे में कहा जाता है कि उसका सूरज कभी अस्त नहीं होता, आज उस मुल्क का मुस्तकबिल अंधकार में नजर आ रहा है। पेंशन बिल के खिलाफ फ्रांस में ऐसा विद्रोह जारी है कि जिसने पूरे फ्रेंच सिस्टम से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन को हिला कर रख दिया है। जैसे ही फ्रांस की सर्वोच्च अदालत ने सरकार के रिटायरमेंट बिल बढ़ाने वाले फैसले को मंजूरी दी। फ्रांस में विद्रोह की आग एक बार फिर धधक उठी। पेरिस में सड़कों पर जगह-जगह आगजनी की तस्वीरें सामने आई। एक शहर में भीड़ ने पुलिस स्टेशन को ही फूंक डाला।

इसे भी पढ़ें: Goyal व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने जाएंगे फ्रांस, इटली

फ्रांस में ऐतिहासिक विद्रोह

कोर्ट के फैसले के बाद पेरिस समेत 200 शहरों में हिंसा बढ़ गई। रेनन्स शहर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। पेरिस में पुलिस ने 112 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। पेरिस सिटी हॉल के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। गुस्साई भीड़ ने बैस्टल स्क्वायर के बाहर आगजनी की।

प्रमुख खबरें

मणिपुर: तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त

अपहरण मामला : न्यायालय का भवानी रेवन्ना को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली के शाहदरा में घर में आग लगने से दो लोगों की मौत, दो बच्चों को बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Pannun की हत्या की साजिश मामले में US ने लिया Ex-RAW Official Vikash Yadav का नाम