Paralympics 2024: कब और कहां होंगे पैरालंपिक खेल? जानें इस बार भारत को कितने मेडल मिल सकते हैं

By Kusum | Aug 21, 2024

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पैरालंपिक गेम्स का आयोजन होगा। जो कि 28 अगस्त से 8 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। पेरिस इन खेलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 


पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी का समृद्ध इतिहास रहा है और 2024 पैरालंपिक इस विरासत को और आगे बढ़ाएगा। शहर अपने आयोजन स्थलों और बुनियादी ढांचे को तैयार कर रहा है जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए एक सहज और सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।


हाल ही में समाप्त हुए 33वें ओलंपिक खेलों  की वजह से मैदान और अन्य चीजें तैयार हैं। उनको इन खेलों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। पैरालंपिक खेलों में भारत को पिछली बार से ज्यादा मेडल इस बार मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 


पैरालंपिक खेलों का मुख्य स्थल सेंट डेनिस के उत्तरी उपनगर में स्थित स्टेड डी फ्रांस होगा। ये प्रतिष्ठित स्टेडियम पहले फीफा वर्ल्ड कप और रग्बी विश्व कप जैसे प्रमुख आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। ये कई प्रतियोगिताओं के लिए केंद्र के रूप में काम करेगा। 


स्टेड डी फ्रांस के अलावा पेरिस में कई अन्य स्थानों का इस्तेमाल कई खेलों के लिए किया जाएगा। इनमें व्हीलचेयर बास्केटबॉल और बोशिया के लिए एकोरहोटल एरिना और व्हीलचेयर टेनिस के लिए रोलांड गैरोस शामिल हैं। पैरालंपिक एथलीटों की जरुरतों को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्थान को सावधानीपूर्वक तैयार किया जा रहा है। 2024 पैरालंपिक खेलों में 180 से ज्यादा देशों के एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

भारत में 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की सालाना वृद्धि का अनुमान

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के किया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित भारत के हस्तशिल्प मेले का भ्रमण

Lawrence Bishnoi के निशाने पर सलमान खान, एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali ने कर दी गैंगस्टर से ये रिक्वेस्ट

Zakir Naik को राजकीय अतिथि बनाए जाने से चिढ़े पाकिस्तानी, बताया सबसे खराब निर्यात