Travel Tips: अक्टूबर में पार्टनर संग बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम, तो दार्जिलिंग से जैसलमेर तक की ये जगहें हैं परफेक्ट

By अनन्या मिश्रा | Oct 09, 2023

वैसे तो हमारे देश में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं। लेकिन पर्यटक मौसम के हिसाब से घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दार्जिलिंग से लेकर जैसलमेर तक की घूमने वाली कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर अक्टूबर के महीने में मौसम अधिक सुहावना होता है।    


मनाली

मनाली भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह जगह हरे भरे और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा हुआ एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। अक्टूबर के महीने में यहां का मौसम सुहावना व ठंडा होता है। मनाली में आप पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, ट्रैकिंग और पहाड़ी सड़कों के जरिए लंबी व रोमांचक ड्राइव का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: अक्टूबर में फैमिली के साथ एक्सप्लोर करें ये हसीन जगहें, यादगार बनेगा आपका सफर


गोवा 

गोवा खूबसूरत समुद्र तटों और नाइटलाइफ़ के लिए पूरा दुनिया में फेमस है। अक्टूबर में गोवा का मौसम अधिक सुहावना होता है। गोवा के समुद्र तटों पर होने वाली पार्टियां और अन्य बाहरी गति विधियां पर्यटकों को बर्बस ही अपनी ओर खींचतीं हैं। इसके अलावा आप पुराने गोवा, दूधसागर झरना और यहां की अन्य ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 


केरल

भारत के दक्षिण में स्थित केरल प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आपको प्रकृति के अद्भुत और जीवंत दृश्य देखने को मिलेंगे। जो आपका मन मोह लेंगे। इसके अलावा यहां पर आप अक्टूबर के महीने में ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां के कुछ फेमस मंदिर जैसे पद्मनाभस्वामी मंदिर या गुरुवयूर मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।


दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक सुरम्य हिल स्टेशन है। अक्टूबर के महीने में यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। दार्जिलिंग कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला और चाय बागानों के बेहद शानदार दृश्य पेश करता है। आप यहां पर सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग तक टॉय ट्रेन की सवारी भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर टाइगर हिल, मिरिक झील और रॉक गार्डन जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।   


ऋषिकेश

भारत के आध्यात्मिक केंद्रों में ऋषिकेश का नाम भी शामिल है। ऋषिकेश उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी के पास स्थित है। अक्टूबर के महीने में आप इस आध्यात्मिक नगरी में घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आप गंगा नदी के किनारे कैंपिंग, व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग और पहाड़ियों में ट्रैकिंग का आनन्द उठा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी आश्रम या ध्यान केंद्र में कई फिजिकल एक्टिविटीज़ में शामिल हो सकते हैं।


शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला पर्यटकों के लिए एक और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। ऐसे में अक्टूबर के महीने में शिमला की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां पर आप सेब के बगीचों में ट्रैकिंग, चीड़ के जंगलों, पुरानी औपनिवेशिक वास्तुकला, मॉल रोड, जाखू मंदिर या शिमला चर्च आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।     


उदयपुर

राजस्थान में स्थित उदयपुर रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। उदयपुर झील के किनारों, महलों और मंदिरों के लिए फेमस है। अक्टूबर के महीने में उदयपुर का मौसम सुहावना होता है। अक्टूबर के महीने में लेक पिछोला, जग मंदिर पैलेस, सिटी पैलेस और जगदीश मंदिर आदि जगहों पर भी घूमा जाता है।   


जैसलमेर

जैसलमेर, राजस्थान में थार रेगिस्तान के पास स्थित है। जैसलमेर आपको एक अलग प्रकार की जीवन शैली और संस्कृति के बारे में बताता है। यह स्थान भारत के लिए अद्वितीय है। अक्टूबर के इस महीने में आप राजस्थान के पास के गांवों में जाकर पारंपरिक लोक नृत्य देख सकते हैं। इसके साथ ही ऊंट सफारी पर बैठकर टीलों का पता लगा सकते हैं और जैसलमेर किला या मेहरानगढ़ किला आदि जैसी पुरानी जगहों को भी देख सकते हैं।       


आगरा

आगरा भारत के फेमस स्मारकों में से एक है। प्राचीन समय में आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी थी। आगरा में आप ऐतिहासिक इमारतों को देख सकते हैं। यहां पर आप फतेपुर सीकरी, सिकंदरा मकबरा, ताज महल आदि का दीदार कर सकते हैं। ऐसे में अक्टूबर का महीना आगरा घूमने के लिए उपयुक्त है। 


वाराणसी

वाराणसी भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के तट पर स्थित है। वाराणसी आध्यात्मिक संस्कृति और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। वाराणसी में दशहरा और दिवाली आदि जैसे त्योहारों को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। यहां पर अक्टूबर के इस महीने में भव्य जुलूस आदि का भी आयोजन किया जाता है।  

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?