वसंत विहार में दीवार ढही: मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया, दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को दीवार गिरने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी। डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उसके शव को शनिवार को सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि यादव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि अन्य श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी बचाव अभियान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

AI वाले फीचर के साथ बदलें WHATSAPP में प्रोफाइल

यदि आप 31 जुलाई से पहले भरेंगे अपना रिटर्न, तो शीघ्र रिफंड मिलने सहित होंगे कई फायदे, समझिए ऐसे

नये भारत में बदलाव के कानून, जल्द मिलेगा न्याय

Gaza में संघर्षविराम के बाद इजराइल से जंग रोक देगा समूह : हिजबुल्ला