Madhya Pradesh और Chhattisgarh में शुरू हुई वोटिंग, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

By अंकित सिंह | Nov 17, 2023

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हुआ है। चुनाव को लेकर प्रचार बुधवार को समाप्त हुआ था। दोनों ही राज्यों में शाम में मतदान खत्म होगा। मतदान को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। कई मतदान केंद्रों पर अभी से ही कतार दिखनी शुरू हो गई है। पहले मतदान, फिर काम, इस पर कई लोग अमल करते दिखाई दे रहे हैं। मतदान के दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूजा पाठ किया। दोनों ही राज्यों में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में जहां भाजपा सत्ता में है तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में पहले ही 20 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं


मध्य प्रदेश

प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। मप्र में कम से कम 5,60,60,925 मतदाता - 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 तीसरे लिंग के व्यक्ति - शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने राज्य का दौरा किया और सभी 230 सीटों पर भगवा पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, उनके पूर्ववर्ती राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी-वाद्रा, मप्र कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य ने अपने 230 उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में दरार देखी गई और इसके घटक कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव पूर्व गठबंधन में विफल रहने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे। उनके नेता भी जबानी युद्ध या शाब्दिक लड़ाई में उलझे रहे। 


छत्तीसगढ़ 

राज्य में इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और दूसरे चरण से पहले उन्होंने चार बड़ी रैलियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार, विशेष रूप से कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले, लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले और नक्सलवाद को लेकर निशाना साधा। दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक उम्मीदवार तृतीय लिंग का है। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्यके एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी ही पदस्थ रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवार रायपुर शहर पश्चिम में हैं जबकि सबसे कम चार उम्मीदवार डौंडीलोहारा सीट पर हैं। 

प्रमुख खबरें

फुआद शुक्र, अली कराकी और अब नसरल्लाह, IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के सारे कमांडर, अब कौन बचा?

वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल