EVM में खराबी से कई बूथों में मतदान प्रभावित, कांग्रेस ने EC से की शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरि और भंडारा जिलों में सोमवार को कुछ बूथों पर एवीएम में खराबी के चलते मतदान में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते मुंबई में वर्ली इलाके के एक बूथ पर भी मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। राज्य कांग्रेस इकाई ने भी चुनाव आयोग को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी की 187 शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने बताया कि रत्नागिरि के धामनगांव गांव में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक एक बूथ पर मतदान रोक दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, इन VIP सीटों में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से रत्नागिरि के कलमबन गावणवाड़ी गांव में एक बूथ पर मतदान की प्रक्रिया सुबह 9.42 बजे के बाद रोक दी गई। इस बूथ पर मतदान दोबारा दोपहर 12.30 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि भंडारा जिले में सुबह 9.15 बजे से सुबह 9.35 बजे तक मतदान बाधित रहा। मुंबई में वर्ली इलाके में दूरदर्शन कार्यालय के पास एक मतदान केंद्र में इसी तरह के तकनीकी कारणों के चलते मतदान कुछ समय तक बाधित रहा।

प्रमुख खबरें

क्या है क्लाउड स्टोरेज? जानें इसके इस्तेमाल के फायदे और कैसे यूज करें

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

पेटीएम को नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए एनपीसीआई से मंजूरी मिली

बेंगलुरु में भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच स्कूल, आंगनबाड़ी बंद