हरियाणा में विधानसभा की 90 सीट के लिए मतदान प्रारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।

मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और यह शाम छह बजे तक होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय हैं। अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) गठबंधन शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

हिमाचल शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल का अनुसरण करेगा: मंत्री

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाली महिला का शव मिला, जांच जारी

Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा, कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं

पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति दें और ई-पेंशन से जोड़ें : आदित्यनाथ