शुक्र करेंगे जुलाई में दो बार गोचर, इन तीन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 29, 2024

ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह अपना निश्चित अवधि पूरा करने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करना गोचर कहा जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि, इससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जुलाई का माह अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस महीने में धन, वैभव और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह दो बार गोचर करने जा रहे हैं, जिसमें 7 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस बीच कई राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मत प्रभाव रहेगा। चलिए जानते हैं कि किन तीन राशियों के जीवन में काफी बदलाव देखने मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास होने वाला है। धन संबंधित परेशानियां दूर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में आर्थिक रुप से कई लाभ मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापिस आएगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी फलदाई साबित होगा। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में सीनियर के साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

प्रमुख खबरें

यह भगवान की योजना थी, Suryakumar ने टी20 विश्व कप फाइनल में शानदार कैच पर कहा

Gukesh सिंगापुर में देंगे विश्व चैम्पियनशिप मैच में लिरेन को चुनौती, भारत को नहीं मिली मेजबानी

Reliance के बाजार पूंजीकरण में 100 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी संभवः Morgan Stanley

टीवीएस मोबिलिटी शाखा ने इटली स्थित वाहन कलपुर्जा आपूर्तिकर्ता का अधिग्रहण किया