Uttar Pradesh: एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

 नोएडा के 142 सेक्टर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रविवार शाम को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सात बजे सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पीछे नवेंद्र झा नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई जिसे फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके अनुसार उपचार के दौरान नवेंद्र झा की मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उनके मुताबिक जांच में पता चला कि नवेंद्र झा की एक भूसंपत्ति को लेकर नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। यह विवाद अदालत में विचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते नवेंद्र झा की गोली मार कर हत्या की गई है। सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी