संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया शांति वार्ताओं में ‘वास्तविक प्रगति’ का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2017

जिनीवा। जिनीवा में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने के बाद सीरिया में गृह युद्ध खत्म करने के मुद्दे पर जटिल बातचीत की गंभीर शुरूआत हुई। इसकी मध्यस्थता कर रहे संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से ‘‘वास्तविक प्रगति’’ का आह्वान किया है। सीरिया सरकार ने शुरूआत में, संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता में शामिल होने की पुष्टि करने से इंकार कर दिया था।

विद्रोहियों द्वारा सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटाये जाने के आह्वान पर दृढ़ता बनाये रखने के संकेत के बाद कल इस वार्ता की औपचारिक शुरूआत हुई थी। बहरहाल, सरकारी वार्ताकारों ने आज संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थ स्टाफन दे मिस्तुरा के साथ सबसे पहले जिनीवा के आलीशान होटल में और फिर संयुक्त राष्ट्र में बैठक की। असद के इस मुद्दे से दूरी रखने के साथ ही कथित तौर पर कुछ अहम रियायतें बनाये रखने पर विचार होने के बाद यह बैठक हुई।

दे मेस्तुरा ने इसके बाद सीरियाई विपक्ष के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। सरकारी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख बशर अल-जाफरी ने संवाददाताओं से बात करने से इनकार कर दिया। बैठक में पहली बार विपक्ष का एकीकृत प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। विपक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि वह सरकार के साथ आमने-सामने की बातचीत को लेकर उत्सुक है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स