Karnataka में दो लोग मृत पाए गए, शरीर पर गोलियों के निशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

कर्नाटक के हासन जिले में बृहस्पतिवार को दो लोग मृत पाए गए। उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को ऐसा संदेह है कि ये हत्या और आत्महत्या का मामला हो सकता है।

हासन पुलिस अधीक्षक एम. सुजीता एम. एस. के अनुसार, दोनों व्यक्ति एक कार से होयसला नगर आए थे और एक भूखंड के पास किसी मुद्दे को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आसपास रह रहे लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक व्यक्ति कार के बाहर मृत पाया गया, जबकि दूसरा वाहन के अंदर मृत मिला। सुजीता ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि कार के अंदर मृत पाए गए व्यक्ति ने पहले दूसरे व्यक्ति को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हासन निवासी शराफत अली और बेंगलुरु निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

फुआद शुक्र, अली कराकी और अब नसरल्लाह, IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के सारे कमांडर, अब कौन बचा?

वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल