Acne Home Remedies: एक्ने की समस्या से हो गए हैं परेशान तो नेचुरल तरीकों से करें इलाज, वापस आ जाएगा चेहरे का नूर

By अनन्या मिश्रा | Jan 11, 2024

हमारी स्किन रोजाना धूल-मिट्टी, प्रदूषण और न जाने कितनी ही चीजों का सामना हर रोज करती है। इसके अलावा जंक फूड्स, तला भुना खाना, स्ट्रेस और हार्मोन्स हमारी स्किन को प्रभावित करता है। इन सभी चीजों के कारण एक्ने की समस्या होने लगती है। बता दें कि यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्किन में मौजूद पोर्स क्लॉग होने लगते हैं। फिर इन्ही क्लॉग पोर्स में बैक्टीरिया एकत्र हो जाते हैं। जिस कारण उस जगह पर इंफ्लेमेशन हो जाता है।


इसके अलावा हमारे फेस पर कई एक्ने दाग भी छोड़ जाते हैं। चेहरे पर इन दागों के कारण आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस लो होने लगता है। इसलिए एक्ने का इलाज बहुत जरूरी होता है। हांलाकि आप कुछ नैचुरल चीजों की सहायता से भी एक्ने की समस्या को सही कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन चीजों की मदद से एक्ने का इलाज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Methi Dishes: सेहत ही नहीं स्वाद में भी लाजवाब होती हैं मेथी की डिशेज, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


एलोवेरा

बता दें कि एलोवेरा काल्मिंग और सूदिंग गुणों के लिए जाना जाता है। एक्ने पर एलोवेरा का इस्तेमाल करने से इंफ्लेमेशन और एक्ने दोनों को ही कम कर सकती हैं। आप आसानी से अपने घर में एलोवेरा उगा सकते हैं। एक्ने से राहत दिलाने के साथ ही यह आपकी त्वचा को भी मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा के पत्तों को काटकर उसका जेल निकाल लें। फिर उस जेल को 10-15 मिनक के लिए अपने फेस पर लगाएं। इसके बाद समय पूरा होने पर ठंडे व साफ पानी से चेहरा धो लें। यह उपाय एक्ने कम करने में काफी मददगार साबित होता है।


टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो एक्ने की समस्या को कम करने में लाभकारी होता है। टी ट्री ऑयल एक्ने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस ऑयल का इस्तेमाल आप एक्ने पर भी सीधे तौर पर कर सकते हैं। इसे रातभर के लिए लगा रहने दें। इससे पहले इसको डाइल्यूट करना न भूलें। 


ग्रीन टी

वैसे तो वेट लॉस के लिए कई लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। साथ ही ग्रीन टी एक्ने की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी में पोलीफिनॉल्स और एंटी-बैक्टिरीयल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। जो एक्ने की समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। एक्ने की समस्या से राहत पाने के लिए आप ग्रीन टी को हल्का गीला कर आप उसको एक्ने पर लगा लें। या फिर ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें और एक्ने पर लगा लें।


एप्पल साइडर विनेगर

बैक्टीरिया और फंगस के इन्फेक्शन से बचाने में एप्पल साइडर विनेगर भी आपकी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आप एक्ने की समस्या को कम किया जा सकता है। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि यह आपकी त्वचा को इरिटेट भी कर सकता है। इसलिए इसके इस्तेमाल में एप्पल साइड विनेगर से तीन गुना ज्यादा मात्रा में पानी का इस्तेमाल करें। फिर 30 सेकेंड के लिए इसको एक्ने पर लगाकर धो डालें।


शहद

शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो एक्ने से लड़ने में मदद कर सकते हैं। शहद की मदद से एक्ने की समस्या भी कम हो सकती है। फेस मास्क की तरह आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप सीधे तौर पर एक्ने पर लगा सकते हैं। फिर 10 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

प्रमुख खबरें

Dune Prophecy Trailer । मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है तब्बू, ट्रेलर में अभिनेत्री की झलक देखकर बढ़ा फैंस का उत्साह

Kamala Harris ने ट्रंप को बताया अस्थिर व्यक्ति, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों से की देश को आगे रखने की अपील

प्रदेश में बिगड़े हालात से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, कई अधिकारियों की होगी छुट्टी

महमूद अल-ज़हर, अल-हय्या, खालिद मशाल... इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार के खात्मे के बाद कौन करेगा अब Hamas का नेतृत्व?